छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग, जिला धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में मेनोनाइट हायर सेकेंडरी स्कूल, धमतरी में 26व...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग, जिला धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में मेनोनाइट हायर सेकेंडरी स्कूल, धमतरी में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने सहभागिता कर विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि
अनुशासन, समर्पण, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है।
इस अवसर पर आयोजन से जुड़े अधिकारी, जनप्रतिनिधि, खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं अन्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


No comments