Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव आयोजित, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, रंजना साहू और जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव की रही गरिमामयी उपस्थिति

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में शिक्षा के प्रति उत्साह और जनभागीदारी का प्रेरणादायी वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्पों से आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश एवं साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

             इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, पालकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य का सबसे सशक्त आधार है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएँ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। विद्यालयों के विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में अतिथियों का स्वागत किया, जिससे समारोह का वातावरण और अधिक आकर्षक एवं उत्साहपूर्ण बन गया।

No comments