छत्तीसगढ़ कौशल न्युज रायपुर:- छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने संगठन के जिला, तहसील, परिक्षेत्र एवं विभिन्न प्रकोष्ठों में पदाधिकारियों के मनोन...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
रायपुर:- छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने संगठन के जिला, तहसील, परिक्षेत्र एवं विभिन्न प्रकोष्ठों में पदाधिकारियों के मनोनयन की प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज साहू के निर्देशानुसार जारी पत्र में सभी जिला, तहसील, परिक्षेत्र अध्यक्षों एवं प्रकोष्ठ संयोजकों से कहा गया है कि पदाधिकारी मनोनयन एकीकृत संशोधित नियमावली-2026 के प्रावधानों के अनुरूप ही किया जाए।जारी पत्र के अनुसार, संगठन के विभिन्न स्तरों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया जा रहा है। इस दौरान संशोधित नियमावली-2026 के भाग-01 के अनुच्छेद क्रमांक-27 में निर्धारित पात्रता एवं अन्य प्रावधानों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश साहू संघ ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से कहा है कि मनोनयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमसम्मत हो तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में जारी पत्र को सूचना एवं क्रियान्वयन हेतु सभी जिला, तहसील, परिक्षेत्र इकाइयों एवं प्रकोष्ठों को प्रेषित किया गया है।यह निर्देश संगठनात्मक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा नियमावली के अनुरूप योग्य एवं पात्र व्यक्तियों को दायित्व सौंपने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


No comments