छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- शासन की साइकिल वितरण योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुदगुदा में छात्राओं को साइकिल का वितरण कि...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- शासन की साइकिल वितरण योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुदगुदा में छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पदाधिकारियों ने छात्राओं को साइकिल प्रदान कर उनकी हौसला अफजाई की।विद्यालय के सभागार में नवनियुक्त शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के भव्य आयोजन, मिष्ठान वितरण, जनभागीदारी एवं कृषि फंड के आय-व्यय की जानकारी, विद्यार्थियों की शुल्क माफी, मध्यान्ह भोजन के लिए बर्तन क्रय तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के बाद विभिन्न प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान शासन की योजना के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलने के बाद छात्राओं ने खुशी जाहिर की। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि शासन की यह योजना छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करने के साथ ही उनकी शिक्षा को निरंतर जारी रखने में सहायक होगी।इस अवसर पर सरपंच सोनम साहू, संजय साहू, एसएमसी अध्यक्ष प्रेमलाल साहू, उपाध्यक्ष नरोत्तम साहू, एवनलाल साहू, भीमराम साहू, सनातन साहू, कामता प्रसाद साहू, लिलेश्वर साहू, ओंकार साहू, वंदिता साहू, गीता साहू, लिलेश्वरी साहू, हीना साहू, खोमिन साहू सहित व्याख्याता रमेश ध्रुव, होमलाल देवांगन, प्रभारी प्राचार्य टेकराम सोनकर, संस्था प्रमुख दुर्गेश द्विवेदी, प्रधानपाठिका चंद्रप्रभा बघेल एवं समिति के पदाधिकारी व शिक्षकगण उपस्थित रहे।


No comments