छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- जनपद पंचायत कुरूद अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसबोड़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण में कथित अनियम...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- जनपद पंचायत कुरूद अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसबोड़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत के आधार पर जनपद पंचायत द्वारा गठित जांच दल ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर आवास हितग्राहियों के घर-घर जाकर निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन किया। जिससे योजना के नियमों का उल्लंघन हुआ। आगे जांच के दौरान अधिकारियों ने संबंधित हितग्राहियों से जानकारी ली तथा निर्माण कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। इसके बाद शिकायतकर्ताओं के बयान भी दर्ज किए गए। शिकायतकर्ताओं पूरे शामिल थे। उन्होंने जांच अधिकारी के समक्ष शिकायत से जुड़े तथ्यों एवं अपने पक्ष को विस्तार से रखा।
जांच दल ने बताया कि निरीक्षण और दर्ज बयानों के आधार पर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर सक्षम अधिकारियों को सौंपा जाएगा। रिपोर्ट के परीक्षण के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों को अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है। ताकि शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ केवल वास्तविक और पात्र हितग्राहियों तक ही पहुंच सके।


No comments