Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

स्वर्गधाम सेवा समिति ने आर्थिक सहायता सहित राशन सामग्री प्रदान की

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी: - ग्राम छाती में विगत कई वर्षों से संचालित मानव कल्याण स्वर्गधाम सेवा समिति द्वारा जरूरतमंद परिवारों को आर्थि...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम छाती में विगत कई वर्षों से संचालित मानव कल्याण स्वर्गधाम सेवा समिति द्वारा जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता एवं राशन सामग्री प्रदान कर सामाजिक सरोकार का कार्य किया जा रहा है। समिति की ओर से करीब 6 हजार रुपये की सहायता राशि में आधा राशन सामग्री एवं आधा नगद राशि दाह संस्कार, पूजा-पाठ, हवन एवं अन्य सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान की जाती है।इसी कड़ी में ग्राम छाती निवासी सोनाई भाई यादव के आकस्मिक निधन पर समिति के सदस्यों ने उनके निवास पहुंचकर सोमवार को आयोजित तीज नहावन कार्यक्रम के अवसर पर परिवार को आर्थिक सहायता के साथ राशन सामग्री प्रदान की। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने भगवान महाकाल एवं भोलेनाथ से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

       समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि स्वर्गधाम सेवा समिति का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को अंतिम संस्कार एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग प्रदान करना है। समिति द्वारा आगे भी इस प्रकार की सामाजिक सेवा जारी रखी जाएगी।वहीं, भाटापारा छाती निवासी फूल सिंह यादव, जो श्री राधे-कृष्ण मंदिर के पुजारी हैं, के सुपुत्र ओमप्रकाश यादव के आकस्मिक निधन पर भी समिति द्वारा सहयोग राशि प्रदान करने के लिए रविवार 9 अगस्त को सुबह 9 बजे उनके निवास के पास पहुंचकर परिवार को सहायता प्रदान की गई।

No comments