Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

विश्व आदिवासी दिवस पर जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू ने दी हार्दिक बधाई

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष केशव साहू ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षक तथा अपनी समृद्ध...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष केशव साहू ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षक तथा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने वाले सभी आदिवासी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। केशव साहू ने कहा कि प्रकृति पूजक आदिवासी समुदाय ने सदैव पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अपनी संस्कृति, परंपराओं और विरासत की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, गौरवशाली विरासत और प्रकृति के प्रति प्रेम अनुकरणीय है।

           उपाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि आदिवासी समुदाय की भाषा, संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण हो। साथ ही समावेशी विकास के माध्यम से आदिवासी समाज को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाया जाए तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान और विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का अवसर है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार एवं सर्वांगीण विकास के लिए सदैव सहयोग और प्रतिबद्धता के साथ आगे आने का आह्वान किया।

No comments