Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

हरेली तिहार पर जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू ने दी क्षेत्रवासियों को गाढ़ा-गाढ़ा बधाई

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- जनपद पंचायत उपाध्यक्ष केशव साहू ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व हरेली तिहार के अवसर पर क्षेत्रवासियों को ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- जनपद पंचायत उपाध्यक्ष केशव साहू ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व हरेली तिहार के अवसर पर क्षेत्रवासियों को गाढ़ा-गाढ़ा बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हरेली पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, खेती-किसानी, हरियाली और पर्यावरण के प्रति लोगों के प्रेम एवं समर्पण का प्रतीक है। केशव साहू ने कहा कि हरेली के अवसर पर किसान खेती-किसानी में उपयोग होने वाले नागर, गैती, कुदाली, फावड़ा सहित अन्य कृषि उपकरणों की साफ-सफाई कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। गांवों में खेतों और गोधन की पूजा की जाती है। वहीं घरों में चीला, गुलगुल भजिया सहित विभिन्न पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं।

             उन्होंने कहा कि गेड़ी चढ़ने की परंपरा भी हरेली तिहार की विशेष पहचान है। आधुनिकता के दौर में भले ही जीवनशैली में बदलाव आया है, लेकिन हरेली पर्व से जुड़ी लोक परंपराएं आज भी छत्तीसगढ़ वासियों के दिलों में जीवंत हैं। ग्रामीण अंचलों में इस दिन उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिलता है।

        जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा कि हरेली के अवसर पर घरों के मुख्य द्वार पर नीम की पत्तियां लगाने की भी परंपरा है। लोकमान्यता के अनुसार नीम की पत्तियां स्वास्थ्य एवं नकारात्मक प्रभावों से सुरक्षा का प्रतीक मानी जाती हैं।केशव साहू ने क्षेत्रवासियों से छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोक संस्कृति, परंपराओं और विरासत को सहेजने तथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए हरेली तिहार की पुनः गाढ़ा-गाढ़ा बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

No comments