Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने क्षेत्रवासियों को हरेली तिहार की दी बधाई

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी :- जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव ने हरेली तिहार के पावन अवसर पर विधानसभा क्षेत्रवासियों को हार्दिक बध...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव ने हरेली तिहार के पावन अवसर पर विधानसभा क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्रीमती अंगिरा ध्रुव ने कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ का पारंपरिक एवं महत्वपूर्ण लोकपर्व है, जो खेती-किसानी, हरियाली और पर्यावरण के प्रति लोगों के प्रेम एवं समर्पण को दर्शाता है। यह पर्व प्रकृति और कृषि संस्कृति से हमारे गहरे जुड़ाव का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि हरेली तिहार गांव-गांव में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर किसान अपने कृषि उपकरणों की साफ-सफाई कर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं तथा अच्छी फसल और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

         जनपद पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि हरेली तिहार हमारी गौरव शाली छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और विरासत का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से इस पर्व को आपसी भाईचारे, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाने की अपील करते हुए पुनः हरेली तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

No comments