Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ आदिवासी नगारची गोंडवाना समाज एवं कर्मचारी संगठन की प्रदेश स्तरीय वार्षिक महासभा में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू एवं अम्बिका मरकाम

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- छत्तीसगढ़ आदिवासी नगारची गोंडवाना समाज एवं कर्मचारी संगठन द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय वार्षिक महासभा...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- छत्तीसगढ़ आदिवासी नगारची गोंडवाना समाज एवं कर्मचारी संगठन द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय वार्षिक महासभा में आज धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू एवं सिहावा विधायक श्रीमती अम्बिका मरकाम शामिल हुए। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों, कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।महासभा में समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं, मांगों एवं भविष्य की प्राथमिकताओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया।

          इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने कहा कि समाज की एकता, शिक्षा, युवाओं के विकास और सामाजिक उत्थान के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज की जायज मांगों और जनहित से जुड़े विषयों को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

           सिहावा विधायक श्रीमती अम्बिका मरकाम ने भी समाज के विकास और अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए नई पीढ़ी को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।महासभा में अनुसूचित जन जाति आयोग के अध्यक्ष , महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक रंजना साहू ‌,‌ जीवराखन लाल मरई अध्यक्ष सर्व अदिवासी समाज , आकाश गोलछा जिला महामंत्री व समाज के पदाधिकारी, कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

No comments