छत्तीसगढ़ कौशल न्युज दल्लीराजहरा:- महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल द्वारा आयोजित राज्य अधिवेशन ‘उदय 2026’ का भव्य आयोजन कुम्हारी स्थित केवल्य धाम ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
दल्लीराजहरा:- महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल द्वारा आयोजित राज्य अधिवेशन ‘उदय 2026’ का भव्य आयोजन कुम्हारी स्थित केवल्य धाम में हुआ। अधिवेशन में दल्लीराजहरा के वीर अमर लालवानी को गौ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निस्वार्थ कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ दिव्यांग विकास निगम के अध्यक्ष, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त वीर लोकेश कावड़िया, MISO प्रदेश अध्यक्ष एवं सम्मेलन अध्यक्ष वीर राजेन्द्र जैन तथा संस्था के सदस्य वीर स्वाधीन जैन के करकमलों से प्रदान किया गया।अमर लालवानी लंबे समय से दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में गौ सेवा के लिए सक्रिय हैं। घायल गौवंश का उपचार कराने, भूखे गौवंश के लिए चारा-पानी की व्यवस्था करने तथा सड़क पर बैठे गौवंश को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने जैसे कार्यों में वे अपनी टीम के साथ दिन-रात जुटे रहते हैं।
उनकी इसी निस्वार्थ सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदना को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।आयोजकों ने कहा कि वर्तमान समय में जब अधिकांश लोग अपने कार्यों में व्यस्त हैं, ऐसे में अमर लालवानी द्वारा गौवंश की निस्वार्थ सेवा करना समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा, संस्कार और स्वावलंबन’ अधिवेशन का मुख्य मंत्र है, जिसे अमर लालवानी अपने कार्यों के माध्यम से चरितार्थ कर रहे हैं।कार्यक्रम में दल्लीराजहरा से महावीर चोपड़ा, रंजीत वर्मा, सोहम गुप्ता एवं अमन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अमर लालवानी को सम्मान मिलने पर दल्लीराजहरा नगर में हर्ष का माहौल है। नगरवासियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



No comments