Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू, प्रतिभावान बच्चों का बढ़ाया उत्साह

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- बसंत फाउंडेशन, कुरूद (छत्तीसगढ़) द्वारा छत्रपति शिवाजी मंगल भवन, धमतरी में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं दिव्या...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- बसंत फाउंडेशन, कुरूद (छत्तीसगढ़) द्वारा छत्रपति शिवाजी मंगल भवन, धमतरी में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं दिव्यांग बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धमतरी विधायक ओंकार साहू ने बतौर अतिथि शामिल होकर प्रतिभागी बच्चों की कला एवं रचनात्मकता का अवलोकन किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। चित्रकला जैसे रचनात्मक आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों द्वारा अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन प्रेरणादायक है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का मंच मिलता है।

               विधायक ने प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति, खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विधायक ओंकार साहू ने श्री बसंत साहू एवं बसंत फाउंडेशन की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं दिव्यांग बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा , जिला कांग्रेस महामंत्री आकाश गोलछा , पूर्व पार्षद नीलू पवार , सुरज पासवान , शशांक भोसले ‌, एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments