छत्तीसगढ़ कौशल न्युज अभनपुर:- ग्रेसियस कॉलेज के कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा वर्ल्ड वाइड वेब दिवस के अवसर पर “वर्ल्ड वाइड वेब: ऑपर्च्युनि...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
अभनपुर:- ग्रेसियस कॉलेज के कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा वर्ल्ड वाइड वेब दिवस के अवसर पर “वर्ल्ड वाइड वेब: ऑपर्च्युनिटीज, चैलेंजेज एंड सेफ यूसेज” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम एवं पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अवसर पर डॉ. डी. कलईचेल्वी (प्राचार्य, ग्रेसियस कॉलेज ऑफ नर्सिंग) तथा श्री राकेश कर्ष (प्राचार्य, ग्रेसियस प्राइवेट आईटीआई) मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। डॉ रिया तिवारी प्राचार्य ग्रेसियस कॉलेज अभनपुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।कार्यक्रम की शुरुवात सरस्वती वंदना से हुई, इसके पश्चात कंप्यूटर विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री नीरज शर्मा ने प्रास्ताविक संबोधन में अतिथियों का स्वागत किया एवं विषय परिचय देते हुए वर्ल्ड वाइड वेब दिवस के महत्व और कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने संक्षेप में इंटरनेट और वर्ल्ड वाइड वेब के इतिहास तथा सुरक्षित उपयोग पर अपनी प्रस्तुति दी
अपने वक्तव्य में प्राचार्य डॉ. रिया तिवारी ने वर्ल्ड वाइड वेब के महत्व पर डाला प्रकाश उन्होंने कहा कि सर टिम बर्नर्स-ली को वर्ल्ड वाइड वेब का जनक माना जाता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष 1 अगस्त को वर्ल्ड वाइड वेब दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को वेब की उपयोगिता, ज्ञान के आदान-प्रदान, डिजिटल नवाचार तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक का सकारात्मक उपयोग करते हुए साइबर सिक्योरिटी के नियमों का पालन करने का आह्वान किया।इसके पश्चात आयोजित पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने डार्क वेब, हिस्ट्री ऑफ इंटरनेट, जेनरेशन ऑफ कंप्यूटर, इंट्रोडक्शन ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तथा साइबर सिक्योरिटी जैसे समसामयिक विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पोस्टर प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय की समझ, रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण एवं समग्र प्रभाव के आधार पर किया।जिसमें प्रथम स्थान: गोपेश (बी.एससी. कंप्यूटर साइंस पंचम सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान: नामदेव (बी.सी.ए. तृतीय सेमेस्टर)
तृतीय स्थान: प्रियंका एवं समूह (बी.सी.ए. तृतीय सेमेस्टर) को प्राप्त हुआ।
विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन कंप्यूटर विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक सुश्री अदिति पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के अंत में सहायक प्राध्यापिका श्रीमती मोनिका साहू ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।इस अवसर पर श्रीमती वेनुका साहू सहायक प्राध्यापक कॉमर्स, श्री राजेन्द्र साहू सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी सुश्री लक्ष्मी साहू सहायक प्राध्यापक कंप्यूटर श्रीमती युतिका तिवारी सहायक प्राध्यापक प्रबंधन एवं श्री सुमीत साहू सहायक प्राध्यापक कॉमर्स सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।


No comments