Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

पीएम श्री सेजेस कुरुद में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई ठप: एसएमसी अध्यक्ष मनीष सारथी ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन, दिया 3 दिनों का अल्टीमेटम

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरुद:-  क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान पीएम श्री सेजेस कुरुद में शिक्षकों की भारी कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ा...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद:- क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान पीएम श्री सेजेस कुरुद में शिक्षकों की भारी कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। शाला में लंबे समय से कला संकाय (Arts) और भौतिकी (Physics) जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक ही उपलब्ध नहीं हैं, जिससे छात्रों का पाठ्यक्रम पूरी तरह से बाधित हो रहा है।इस गंभीर समस्या से परेशान विद्यार्थियों और उनके चिंतित पालकों ने अपनी व्यथा शाला विकास समिति (SMC) के अध्यक्ष मनीष सारथी के सामने रखी। पालकों ने बताया कि विशेष रूप से हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए शिक्षकों का टोटा बना हुआ है, जिससे बच्चों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है।

                  बीईओ से मिले अध्यक्ष, व्यवस्था सुधारने की मांग की विद्यार्थियों और पालकों की इस जायज चिंता को देखते हुए एसएमसी अध्यक्ष मनीष सारथी ने तत्काल कदम उठाया। उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) राजेश बैस से मुलाकात कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। मनीष सारथी ने बीईओ को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपकर शाला में रिक्त पदों पर शिक्षकों की तुरंत नियुक्ति या वैकल्पिक व्यवस्था करने हेतु विस्तृत चर्चा की।

                 3दिनों के भीतर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी ज्ञापन सौंपने के दौरान शाला विकास समिति के अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए शिक्षा विभाग को 3 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि तीन दिनों के भीतर कुरुद शाला में शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गई, तो विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आगे ठोस कदम उठाए जाएंगे। पालकों और समिति ने मांग की है कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से ले और बच्चों की बाधित हो रही पढ़ाई को तुरंत बहाल करे।

No comments