Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का गठन, घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज भिलाई:- नेहरू नगर, भिलाई में अंचल के प्रतिष्ठित प्रबुद्ध जनों, शिक्षाविदों, साहित्यकारों, संस्कृति कर्मियों, समाजसेवियो...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

भिलाई:- नेहरू नगर, भिलाई में अंचल के प्रतिष्ठित प्रबुद्ध जनों, शिक्षाविदों, साहित्यकारों, संस्कृति कर्मियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट नागरिकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से "वरिष्ठजन कल्याण महासंघ" का गठन किया गया। यह महासंघ एक स्वैच्छिक, गैर-राजनीतिक एवं गैर-लाभकारी सामाजिक संस्था के रूप में कार्य करेगा तथा वरिष्ठजनों सहित समाज के सभी आयु वर्गों के बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास, जनसेवा एवं जनकल्याण के लिए समर्पित रहेगा।बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम कुमार देवांगन को सर्वसम्मति से महासंघ का संस्थापक अध्यक्ष चुना गया। वहीं गोपाल प्रसाद तिवारी को महासचिव एवं दिनेश कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रसिद्ध विद्वान एवं संस्कृताचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा तथा कला परंपरा के संपादक डॉ. डी.पी. देशमुख को महासंघ का संरक्षक बनाया गया।

           बैठक में अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन को कार्यकारिणी के गठन, संस्था के संविधान के निर्माण, सोसायटी पंजीयन की वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कराने तथा आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाहियों के संचालन का अधिकार भी प्रदान किया गया।बैठक में महासंघ के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि संस्था वरिष्ठजनों के सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सक्रिय सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए भी कार्य करेगी। इसके अंतर्गत सामाजिक समरसता, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, व्यक्तित्व विकास, सेवा कार्य, राष्ट्रीय एकता एवं अन्य जनहितकारी गतिविधियों का नियमित संचालन किया जाएगा।

    महासंघ का प्रारंभिक कार्यक्षेत्र जिला दुर्ग रहेगा, जिसे आवश्यकता अनुसार प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक विस्तारित किया जाएगा। साथ ही समान विचारधारा एवं उद्देश्यों वाली संस्थाओं को महासंघ से संबद्धता प्रदान कर राज्यव्यापी सामाजिक जनआंदोलन का सशक्त मंच तैयार करने का भी निर्णय लिया गया।संरक्षक आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने नवगठित महासंघ को समाजोपयोगी एवं दूरदर्शी पहल बताते हुए कहा कि यह संगठन वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में एक आदर्श संस्था के रूप में स्थापित होगा। वहीं डॉ. डी.पी. देशमुख ने कहा कि महासंघ वरिष्ठजनों के साथ-साथ बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं के कल्याण और खुशहाली के लिए भी प्रभावी कार्य करेगा।बैठक में संस्थापक सदस्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा, डॉ. डी.पी. देशमुख, दिनेश कुमार गुप्ता, गोपाल प्रसाद तिवारी, कांतिलाल विश्वकर्मा, आर.पी. वार्ष्णेय, धानेश्वर कुमार निर्मल, एल.एन. मौर्य, जोसफ, हुकुमचंद देवांगन, छाया विश्वकर्मा एवं सुमन देवांगन सहित सभी सदस्यों ने महासंघ के उद्देश्यों का समर्थन करते हुए इसे समाजहित में एक ऐतिहासिक पहल बताया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं संरक्षकों का सम्मान किया गया। अंत में महासचिव गोपाल प्रसाद तिवारी ने आभार व्यक्त किया तथा गायक जोसफ ने अपनी सुमधुर प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

No comments