Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

अरौद (लीलर) में क्रिकेट प्रेमियों का होगा संगम, 9 अगस्त से शुरू होगी मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- जिले के ग्राम अरौद (लीलर) में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री कप ग्रामीण स्तरीय भव्य टेनिस बॉल क...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- जिले के ग्राम अरौद (लीलर) में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री कप ग्रामीण स्तरीय भव्य टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 9 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन एकता क्रिकेट क्लब अरौद (लीलर) द्वारा किया जा रहा है।

       आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में क्षेत्र की 32 ग्रामीण टीमों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क ₹2100 निर्धारित किया गया है तथा विजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार ₹36,001, द्वितीय ₹20,001, तृतीय ₹11,001 एवं चतुर्थ ₹7,000 प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, फाइनल मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज, बेस्ट विकेटकीपर सहित कई व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे। 9अगस्त को आयोजित शुभारंभ समारोह में जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं 15 अगस्त को समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।आयोजन समिति ने सभी खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

No comments