छत्तीसगढ़ कौशल न्युज भखारा:- ग्राम जोरातराई (अ) में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
भखारा:- ग्राम जोरातराई (अ) में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर गांव के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। प्राथमिक शाला एवं पंचायत भवन में पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं सरपंच पूर्णिमा रामस्वरूप साहू, आंगनवाड़ी क्रमांक-1 में सुदामा राम साहू, पुराने पंचायत भवन में पंच खिलेन्द्र साहू, महात्मा गांधी चौक में उपसरपंच ईश्वर निषाद, महिला मंडल भवन में कृष्णा भाई साहू एवं राधिका साहू, साहू समाज भवन में ओमप्रकाश साहू, हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रकाश तारक, माध्यमिक शाला में सावित्री रामेश्वर देवांगन, नवीन प्राथमिक शाला में इंद्र कुमार पाल, उप स्वास्थ्य केंद्र में सेउक राम पाल, आंगनवाड़ी क्रमांक-3 में हरिश्चंद्र तारक, आंगनवाड़ी क्रमांक-2 में बंसीलाल साहू तथा गणेश चौक में प्रकाश निषाद ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा पहली से 12वीं तक प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ग्राम पंचायत की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं हाई स्कूल के नौ छात्र-छात्राओं द्वारा संभागीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने पर उन्हें भी प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए आबकारी इंस्पेक्टर अरविंद साहू पिता नंदकुमार साहू ने कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी को 3100 रुपये, कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी को 2100 रुपये तथा कक्षा 8वीं एवं 5वीं में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को 1000-1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।इसी प्रकार डॉ. चुम्मन निषाद ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को क्रमशः 1000 एवं 500 रुपये की राशि प्रदान की। वीरू साहू ने कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को क्रमशः 500, 300 एवं 200 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।ग्राम पंचायत, शाला परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों ने विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए सहयोग प्रदान करने वाले अरविंद साहू, डॉ. चुम्मन निषाद, वीरू साहू सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रोत्साहित करने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


No comments