Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

पहली बरसात में बह गया लाखों का चेकडेम, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  नगरी:- सिहावा विधानसभा क्षेत्र के हरदी (बेलोदी) ग्राम में कृषि विभाग की वाटरशेड परियोजना के तहत निर्माणाधीन चेकडेम पहल...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

नगरी:- सिहावा विधानसभा क्षेत्र के हरदी (बेलोदी) ग्राम में कृषि विभाग की वाटरशेड परियोजना के तहत निर्माणाधीन चेकडेम पहली ही बरसात में क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इस चेकडेम की निर्माण लागत लगभग 40 से 50 लाख रुपये के बीच है।ग्रामीणों के अनुसार, चेकडेम का निर्माण कार्य अभी पूर्ण भी नहीं हुआ था कि पहली ही बारिश में पानी के तेज बहाव के चलते इसकी संरचना का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके की तस्वीरों में चेकडेम के कई हिस्से टूटे हुए और संरचना को नुकसान पहुंचा हुआ दिखाई दे रहा है।लाखों रुपये की लागत से तैयार की जा रही इस जल संरक्षण संरचना के पहली बरसात में ही क्षतिग्रस्त होने से निर्माण की गुणवत्ता और तकनीकी मापदंडों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता और तकनीकी मानकों के अनुरूप किया गया होता, तो पहली ही बारिश में इतनी बड़ी क्षति नहीं होती।

          सबसे बड़ा सवाल यह है कि 40 से 50 लाख रुपये की लागत वाले इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी किस स्तर पर की गई? क्या निर्माण में निर्धारित तकनीकी मापदंडों और गुणवत्ता मानकों का पालन किया गया? निर्माण कार्य की देखरेख और निरीक्षण करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच, निर्माण की गुणवत्ता की जांच तथा दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की है।पहली बरसात में ही लाखों रुपये की लागत से निर्माणाधीन जल संरक्षण संरचना का क्षतिग्रस्त होना शासकीय राशि के उपयोग और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में जांच कर क्या कार्रवाई करता है।

No comments