छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- बीईओ कार्यालय धमतरी में 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में...
धमतरी:- बीईओ कार्यालय धमतरी में 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत धमतरी के उपाध्यक्ष केशव साहू ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का गायन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केशव साहू ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
उन्होंने कहा कि 15अगस्त हमें असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। शिक्षा देश की रीढ़ की हड्डी है, जो समाज को सशक्त एवं शिक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने “पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया” की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही हम विकसित भारत विजन 2047 के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख लीलाधर चौधरी, ब्रिजेश जगताप, दिलीप सेन, कैलाश देवांगन, गीतेश्वरी साहू, बंटी पालनहार, दिल्ली निरंजन साहू, जनपद सदस्य धमतरी सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


No comments