छत्तीसगढ़ कौशल न्युज महासमुंद:- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
महासमुंद:- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ का गायन हुआ। कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार’ का सामूहिक गायन किया गया।
इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने देश के विकास, जनसेवा तथा स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments