छत्तीसगढ़ कौशल न्युज पुरूर: - देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मना...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
पुरूर:- देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी मंडल मिर्रीटोला ‘पुरूर’ एवं एकता व्यापारी संघ पुरूर द्वारा संयुक्त रूप से रानी दुर्गावती चौक में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान भारत माता के तैलचित्र एवं वीरांगना रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात देशभक्ति के उद्घोष के साथ तिरंगा ध्वज फहराया गया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकेश्वर पाण्डेय, महामंत्री राकेश सिन्हा, यदीप गोल्डी साहू, सांकेत साहू, सविता साहू, शैलेन्द्र सिंह सोरी, कमल देव साहू, जागेश्वर साहू, अजय साहू, वेदप्रकाश साहू, पवन कुमार साहू, अशोक सिन्हा, रामेश्वर सिन्हा, राकेश साहू, हर्ष साहू, सुदामा साहू, घनश्याम साहू, बिसम्भर साहू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी संघ के पदाधिकारी, स्कूली बच्चे एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।


No comments