Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

धमतरी की युवा समाजसेविका अंकिता मिश्रा को मिलेगा ऑनरेरी डॉक्टरेट अवार्ड

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- छत्तीसगढ़ के धमतरी निवासी युवा समाजसेविका श्रीमती अंकिता रत्नेश मिश्रा को समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- छत्तीसगढ़ के धमतरी निवासी युवा समाजसेविका श्रीमती अंकिता रत्नेश मिश्रा को समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नई दिल्ली में ऑनरेरी डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह आगामी 22 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर उन्हें इमरजिंग अचीवर्स अवॉर्ड, काउंसिल अप्रूव्ड बाय गवर्नमेंट ऑफ इंडिया का प्रमाण-पत्र तथा सर्टिफिकेट ऑफ लाइफटाइम मेंबरशिप भी प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर से सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ एवं गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

                  श्रीमती अंकिता रत्नेश मिश्रा के चयन की खबर से धमतरी सहित आसपास के जिलों और पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

        श्रीमती मिश्रा पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों के लिए सहयोग, गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार वितरण, शिक्षा के प्रति जागरूकता, युवा मार्गदर्शन, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक जागरूकता के लिए विभिन्न अभियान चलाए हैं।उन्होंने अपनी सामाजिक गतिविधियों को केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि धमतरी सहित आसपास के कई जिलों में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर सेवा कार्य किए हैं। उनके प्रयासों से अनेक महिलाओं को सामाजिक रूप से जागरूक होने के साथ आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली है।समाज सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान को देखते हुए दिल्ली में मिलने वाला यह सम्मान धमतरी और छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।

No comments