छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- 15अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद कुरूद द्वारा विभिन्न गरिमामयी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- 15अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद कुरूद द्वारा विभिन्न गरिमामयी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मौसम की स्थिति और व्यवस्थाओं को देखते हुए इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह नगर पालिका परिसर स्थित मंगल भवन में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।नगर पालिका सभाकक्ष में अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानु चंद्राकर की अध्यक्षता में आयोजित विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया। लगातार बारिश के कारण खेल मैदान गीला होने से तत्काल व्यवस्था के तहत मुख्य मंच मंगल भवन परिसर में बनाया जाएगा। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भी प्रस्ताव पर सहमति जताई। समय की कमी को देखते हुए वरिष्ठ पार्षद भानु चंद्राकर के सुझाव पर इस वर्ष नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों को ई-आमंत्रण के माध्यम से आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।
20 से अधिक स्थानों पर फहराया जाएगा तिरंगा...परंपरा के अनुसार नगर पालिका भवन में अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानु चंद्राकर द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद नगर पालिका के पार्षदों एवं एल्डरमेन के नेतृत्व में नगर के करीब 20 प्रमुख स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। भारत माता की प्रतिमा का अनावरण और बॉक्स क्रिकेट का लोकार्पण 15अगस्त को दोपहर 12:30 बजे नगर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण एवं अनावरण होगा। कैनाल रोड स्थित भारत माता चौक में अध्यक्ष निधि से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य तथा भारत माता की विशाल आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण किया जाएगा। इसके साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए नवनिर्मित बॉक्स क्रिकेट का लोकार्पण भी होगा।
कार्यक्रम कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर की अध्यक्षता में संपन्न होगा। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, रविकांत चंद्राकर, उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, वार्ड पार्षद मंजू प्रमोद साहू, नेता प्रतिपक्ष डूमेश साहू, भाजपा पदाधिकारी त्रिलोकचंद जैन, कृष्णकांत साहू, भोजराज चंद्राकर सहित गणमान्य नागरिक अनिल चंद्राकर, सुरेश अग्रवाल एवं समस्त पार्षदगण उपस्थित रहेंगे।नगर पालिका परिषद एवं आयोजन समिति ने नगरवासियों से स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व तथा लोकार्पण एवं अनावरण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
बैठक में ये रहे उपस्थित...विशेष बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष डूमेश साहू, एल्डरमेन भानु चंद्राकर, सभापति सितेश सिन्हा, महेंद्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, पार्षद कविता चंद्राकर, उत्तम साहू, अर्जुन ध्रुव, एल्डरमेन नंदू चंद्राकर, खिलावन यादव, खिलेश्वर देवांगन, महावीर साहू सहित नगर के प्रमुख विद्यालयों के प्रभारी, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


No comments