छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा NOB के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में देशभर के 2917 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बी...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा NOB के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में देशभर के 2917 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच अपनी प्रतिभा, संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल के दम पर Top-300 में स्थान बनाकर कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू ने कुरूद के युवा नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।Top-300 में चयन के बाद देवव्रत साहू को इंदिरा भवन, नई दिल्ली में 8, 9 एवं 10 अगस्त तक आयोजित भारतीय युवा कांग्रेस के तीन दिवसीय Pre-NOB पंचायत टास्क फोर्स (PTF) राष्ट्रीय प्रशिक्षण में शामिल होने का अवसर मिला। प्रशिक्षण में देशभर से चयनित युवा कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने, युवाओं को नेतृत्व से जोड़ने, जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा जमीनी स्तर पर संगठन की भूमिका सशक्त बनाने संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब सहित PTF कोर ग्रुप के प्रशिक्षकों, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष सीताराम लांबा, रजनीकांत, राष्ट्रीय महासचिव शेष नारायण ओझा, मोहम्मद शाहिद, शिवि चौहान सहित कोर ग्रुप के अनेक सदस्यों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
देवव्रत साहू ने इस उपलब्धि को गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि देशभर के 2917 युवाओं के बीच Top-300 में स्थान बनाना उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है, लेकिन वे इसे मंजिल नहीं बल्कि नई जिम्मेदारी की शुरुआत मानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से मिली सीख को युवाओं की आवाज मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को उठाने तथा संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करने के लिए समर्पित करेंगे।उन्होंने कहा, “मेरी कोशिश रहेगी कि मेरी मेहनत किसी जरूरतमंद की आवाज बने, किसी युवा के सपनों को हौसला दे और जनता के विश्वास पर खरी उतरे। संघर्ष ने मुझे आगे बढ़ना सिखाया है और संगठन ने मुझे जनसेवा का रास्ता दिखाया है। अब इस सीख को धरातल पर उतारना ही मेरा संकल्प है।”
देवव्रत साहू ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व, PTF कोर ग्रुप एवं सभी प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस अवसर से उनकी जिम्मेदारी और बढ़ी है। उन्होंने कहा, “Top-300 तक पहुंचना एक पड़ाव है, मंजिल नहीं। सफर लंबा है, चुनौतियां अनेक हैं, लेकिन संकल्प अटूट है।”देवव्रत साहू की इस उपलब्धि पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे कुरूद के युवा नेतृत्व के लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी उपलब्धि बताया।


No comments