Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरूद में प्रतिभा और संघर्ष को मिला सम्मान, दो प्रेरणादायी Gen-Z युवाओं ने फहराया तिरंगा

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संजय नगर वार्ड क्रमांक 13, शंकर मंदिर के पास आयोजित समारोह इस बार देशभक्ति के साथ प...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संजय नगर वार्ड क्रमांक 13, शंकर मंदिर के पास आयोजित समारोह इस बार देशभक्ति के साथ प्रतिभा और संघर्ष को सम्मान देने का प्रेरणादायी अवसर बना। नगर पालिका परिषद कुरूद के उपाध्यक्ष देवव्रत साहू की पहल पर नगर की दो प्रेरणादायी Gen-Z युवा शक्तियों रुद्रांश मनीष साहू और कु. टिकेश्वरी निषाद ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया।ध्वजारोहण से पूर्व दोनों युवाओं का तिरंगे गमछे एवं बैज लगाकर सम्मान किया गया। केंद्रीय विद्यालय कुरूद के प्रतिभाशाली छात्र रुद्रांश मनीष साहू ने CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर धमतरी जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि ने कुरूद का नाम गौरवान्वित किया है।वहीं कु. टिकेश्वरी निषाद ने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए मिसाल कायम की है। माता-पिता के निधन के बाद उन्होंने घरेलू कार्य एवं आया का काम करते हुए अपने छोटे भाई के पालन-पोषण और शिक्षा की जिम्मेदारी संभाली। उनका संघर्ष आत्मनिर्भरता, साहस और जिम्मेदारी का प्रेरणादायी उदाहरण है।

               नगर पालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि रुद्रांश की प्रतिभा और टिकेश्वरी का संघर्ष कुरूद की युवा शक्ति की पहचान है। इन दोनों के हाथों तिरंगा फहराना पूरे नगर के लिए गर्व और भावुकता का क्षण है। स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रध्वज को सलामी देने का पर्व नहीं, बल्कि उन मूल्यों और सपनों को सम्मान देने का दिन है, जिनके लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया।उन्होंने कहा कि “कुरूद की युवा पीढ़ी सिर्फ भविष्य नहीं, आज की ताकत भी है।” एक ओर शिक्षा और प्रतिभा की ऊंची उड़ान भरता रुद्रांश, तो दूसरी ओर विपरीत परिस्थितियों में परिवार की जिम्मेदारी उठाती टिकेश्वरी यह संदेश देते हैं कि हौसला हो तो परिस्थितियां रास्ता नहीं रोक सकतीं।

               वरिष्ठ पार्षद मनीष साहू ने प्रतिभा और संघर्ष के इन दोनों युवाओं के हाथों ध्वजारोहण की पहल का स्वागत करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं को सम्मान और अवसर देना समाज में सकारात्मक संदेश देता है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 14 के डिपो रोड में वार्ड के वरिष्ठ नागरिक हीरा लाल साहू ने ध्वजारोहण किया। समारोह में नगर पालिका के वरिष्ठ पार्षद मनीष साहू, वार्ड के गणमान्य नागरिक हीरा राम साहू, लखन साहू, अंकालहू निर्मकर, संतोष साहू, भोलू निषाद, ऐश्वर्य साहू, श्रीराम सिन्हा, दुर्गेश साहू, मितानीन सीमा साहू, रजनी साहू, सावित्री साहू, डेरहीन कंवर, तमन्ना साहू, मंजू साहू, चमेली सूर्यवंशी, दूज बाई, विंनू साहू, भूमिका साहू, रानी साहू, शीला दीवान, शिक्षक जश्वंत साहू, शिक्षिकाएं ज्योति साहू एवं साधना राज पांडेय, निकाय कर्मचारी दीपक साहू, तामेश्वर साहू सहित वार्ड की अनेक महिलाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।तिरंगा आसमान में लहराते ही पूरा वातावरण देशभक्ति और गर्व से भर उठा। समारोह ने “प्रतिभा को सम्मान, संघर्ष को सलाम और युवा शक्ति को अवसर” का संदेश दिया।

No comments