छत्तीसगढ़ कौशल न्युज अभनपुर:- ग्रेसियस कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम 2026 के दूसरे दिन राष्ट्री...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
अभनपुर:- ग्रेसियस कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम 2026 के दूसरे दिन राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति की प्रमुख विशेषताओं, उच्च शिक्षा में इसके प्रभाव तथा उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों की जानकारी देना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रिया तिवारी ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि NEP 2020 पारंपरिक शिक्षा के साथ कौशल, रचनात्मकता, व्यावहारिक ज्ञान और रोजगारपरक क्षमताओं के विकास पर जोर देती है। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलती शिक्षा व्यवस्था के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया।
संस्था के संचालक डॉ. आशुतोष शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक ज्ञान के साथ कौशल एवं व्यावहारिक अनुभव भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नई शिक्षा नीति के प्रावधानों को समझकर अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता कंप्यूटर विभाग के सहायक प्राध्यापक नीरज शर्मा ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से NEP 2020 की पृष्ठभूमि, उद्देश्य एवं प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास, अकादमिक फ्लेक्सिबिलिटी, मल्टीपल एंट्री-एग्जिट, Academic Bank of Credits (ABC), व्यावसायिक शिक्षा एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने विद्यार्थियों को SWAYAM Portal की उपयोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से विभिन्न विषयों के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर ज्ञान एवं कौशल को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही ऑनलाइन लर्निंग और क्रेडिट आधारित पाठ्यक्रमों के महत्व से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।
नीरज शर्मा ने कहा कि NEP 2020 का उद्देश्य शिक्षा को अधिक लचीला, कौशल आधारित, रोजगारोन्मुख एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से किताबी ज्ञान के साथ नई तकनीकों एवं विभिन्न कौशलों को सीखने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक राजेन्द्र साहू ने किया। समापन अवसर पर गणित विभाग की सहायक प्राध्यापक श्रीमती क्षमा मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक अदिती पांडेय, मोनिका साहू, नीलेश कंसारी, तेज राम, योगिता साहू सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. मुक्ता कौशिक ने दी।


No comments