तहसील साहू संघ मगरलोड का वार्षिक अधिवेशन 6सितंबर को

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

मगरलोड:- तहसील साहू संघ मगरलोड का वार्षिक अधिवेशन 6 सितंबर दिन रविवार को समाज के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र मधुबन धाम प्रवचन हांल में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 10:00 बजे भक्त माता कर्मा की आरती पूजा से होगी। इस तरह के सम्मेलनों और वार्षिक अधिवेशनों का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना, समाज के उत्थान पर चर्चा करना और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान करना होता है।मगरलोड तहसील के अंतर्गत आने वाला प्रसिद्ध मधुबन धाम सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मुख्य केंद्र रहता है।

         समाज के विकास और भावी रूप से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प। मुख्यअतिथि अरुण सार्वा धमतरी जिला पंचायत अध्यक्ष होंगे।कार्यक्रमों में जिला साहू संघ के पदाधिकारी,और समाज के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि मुख्य और विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह जानकारी तहसील साहू संघ के सचिव छबि साहू एवं मीडिया प्रभारी राजेंद्र साहू ने दी

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top