रांवा में रामधुनी प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू...साहू समाज भवन में बाउंड्रीवाल एवं मुक्तिधाम में शेड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम रांवा में आयोजित दो दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता में धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रामधुनी प्रतियोगिता में शामिल श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात की और आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने विधायक श्री साहू का आत्मीय स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री ओंकार साहू ने साहू समाज सामुदायिक भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य तथा ग्राम के मुक्तिधाम में शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि गांवों में सामाजिक एवं सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इन निर्माण कार्यों से ग्रामवासियों को सुविधा मिलेगी और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।

       विधायक श्री साहू ने कहा कि रामधुनी प्रतियोगिता जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं की पहचान हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता मजबूत होती है। हमारी जिम्मेदारी है कि इन समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ा जाए।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के अध्यक्ष श्री खिलेन्द्र ध्रुव ने कहा कि ग्राम रांवा में आयोजित रामधुनी प्रतियोगिता हमारी धार्मिक आस्था और छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति का सुंदर संगम है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का कार्य करते हैं। विधायक श्री ओंकार साहू के द्वारा गांव में आवश्यक विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाना भी ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण सौगात है। उन्होंने कहा कि धार्मिक-सामाजिक आयोजनों के साथ गांव के विकास को आगे बढ़ाने का यह प्रयास क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में सकारात्मक कदम है।

           इस अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू, खिलेन्द ध्रुव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी , सरपंच श्री ज्ञानिक राम साहू श्री धर्मेन्द्र पटेल कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस , श्री नीलमणी साहू जोन अध्यक्ष , ऋषभ ठाकुर नेता प्रतिपक्ष , गोपालन पटेल (पूर्व सरपंच), उपसरपंच श्री पुनारद ढीमर , शंकर लाल सिन्हा , श्री लालचंद साहू, जीवराज साहू पूर्व उपसरपंच , जागृत साहू उद्योग पति ,श्री नरसिंह साहू, रिषि सिन्हा , डालेश्वर साहू , डेरहा राम साहू , श्री पुनीत , बासुरी, श्री श्री मानिक राम साहू, श्री शंकरलाल सिन्हा, श्रीमती जयंती जागृत साहू, श्री राजू चन्द्राकर, श्री गिरवर साहू, श्री गजेन्द्र पटेल ( शिक्षक ), दीपक साहू , पंचगण अशोक साहू, हुलाश पटेल, भानु विश्वकर्मा, मोहन साहू, किरण सिन्हा, सरस्वती सिन्हा, निर्मला साहू, बोधन साहू, गंशी निर्मलकर, भोज साहू, उषा ध्रुव, दिनेश्वरी सिन्हा, कांति साहू, सविता साहू, भोज बाई, महेश्वरी बंजारे, पूर्णिमा टंडन, कलिराम सिन्हा, टकेश्वरी पटेल ग्रामीणजन, सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top