स्वास्थ्यगत कारणों से "रंजना साहू" इस बार नहीं मनाएंगी जन्मदिन, कार्यकर्ताओं से की विशेष अपील

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू का जन्मदिन 12 सितंबर को है। प्रतिवर्ष जन्मदिन के अवसर पर वे कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आम जनता के बीच उपस्थित होकर अपना जन्मदिन मनाती रही हैं। हालांकि इस वर्ष स्वास्थ्यगत कारणों के चलते उन्होंने जन्मदिन पर किसी भी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित नहीं करने तथा प्रत्यक्ष रूप से लोगों से भेंट नहीं करने का निर्णय लिया है।

       श्रीमती रंजना साहू ने कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों के नाम संदेश जारी करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष जन्मदिन के अवसर पर सभी के बीच उपस्थित होने और उनके साथ इस दिन को यादगार बनाने का सौभाग्य उन्हें मिलता रहा है। धमतरी के वरिष्ठ नागरिकों, जिलेवासियों एवं कार्यकर्ताओं से मिलने वाला स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सदैव अमूल्य रहा है।उन्होंने कहा कि इस वर्ष स्वास्थ्यगत कारणों से वे अपने शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थित नहीं हो पाएंगी, जिसका उन्हें हृदय से खेद है। इसके लिए उन्होंने सभी से क्षमा प्रार्थना की है।

         रंजना साहू ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष जन्मदिन के अवसर पर प्रत्यक्ष रूप से भेंट करने का कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से आग्रह किया कि वे किसी प्रकार का आयोजन या कार्यक्रम न रखें। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद वे बहुत जल्द पुनः सभी के बीच उपस्थित होंगी।अंत में उन्होंने सभी से अपना स्नेह और आशीर्वाद सदैव बनाए रखने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top