Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भूपेश बघेल के निवास पर आयोजित तीजा-पोला महोत्सव में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  रायपुर:- धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू रायपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के निवास पर आयोजित तीजा-पोला...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

रायपुर:- धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू रायपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के निवास पर आयोजित तीजा-पोला महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण जीवन से जुड़े इस महत्वपूर्ण पर्व की आत्मीयता का अनुभव किया।तीजा-पोला पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की विविध रंगों में झलक देखने को मिली। पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि तीजा-पोला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमारी माटी, संस्कृति, किसान और छत्तीसगढ़ी परंपराओं से गहरे जुड़ाव का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि पोला पर्व विशेष रूप से किसानों और कृषि संस्कृति से जुड़ा हुआ है। बैलों के प्रति सम्मान और ग्रामीण जीवन में उनके महत्व को दर्शाने वाला यह पर्व हमारी सदियों पुरानी परंपराओं को जीवंत बनाए रखता है। वहीं तीजा पर्व मातृशक्ति की आस्था, प्रेम और पारिवारिक संबंधों की भावनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है।

           विधायक श्री ओंकार साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध लोक-संस्कृति और परंपराओं से है। ऐसे पर्व हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपनी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का आह्वान किया।इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने समस्त प्रदेशवासियों को तीजा-पोला पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

No comments