छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल अरौद (ली) में ‘सेवा चित्र’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव शामिल हुईं।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित भारत, नक्सलवाद एवं आतंकवाद मुक्त भारत, भारतीय सेना का शौर्य, डिजिटल इंडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चित्रों और भाषणों के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण, सेवा भावना तथा विकसित भारत के संकल्प को अभिव्यक्त किया।इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुशील निषाद, उपाध्यक्ष राजू सिंहा, रमानंद सिन्हा, दुलारी निर्मलकर, पार्वती सिन्हा सहित हाई स्कूल, माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला के शिक्षक-शिक्षिकाएं रवि शांडिल्य, लतारानी ध्रुव, रत्ना, रामेश्वरी नागवंशी, लीना कंवर और लक्ष्मी ध्रुव उपस्थित रहे।



No comments