Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जोरातराई में पोला तिहार पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  भखारा: - ग्राम पंचायत जोरातराई के नवज्योति रंगमंच स्कूल चौक में पोला तिहार के पावन अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं क...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

भखारा:- ग्राम पंचायत जोरातराई के नवज्योति रंगमंच स्कूल चौक में पोला तिहार के पावन अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पारंपरिक पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाते हुए ग्रामीणों ने खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग खेल प्रतियोगिताएं रखी गईं।कार्यक्रम के दौरान बैल दौड़, नांदिया बैल दौड़, महिला कुर्सी दौड़, महिला रस्सी खींच, महिला बैलून फोड़, लड़कियों की कुर्सी दौड़, बालक कुर्सी दौड़, महिला बिस्किट खाने सहित विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों और महिलाओं ने भी पूरे जोश के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

       इस अवसर पर ग्राम पटेल महेंद्र साहू, पूर्व सरपंच टेकराम साहू, मानक लाल साहू, केआर साहू, धनीराम तारक, भानु प्रताप साहू, रविंद्र सेन, सचिन पाल, तेमान सिंह साहू, मोहन साहू, सुदामा राम साहू, ललित साहू, नंदकुमार हिरवानी, कैलाश साहू, शैलेंद्र निर्मलकर, मुन्ना निषाद, श्रवण साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।वहीं महिलाओं में किरण साहू, गायत्री साहू, निर्मला साहू, खेड़िया निषाद, सोमिन निर्मलकर, योगेश टांडिया, नीलम निर्मलकर सहित अन्य महिलाओं ने आयोजन में सहभागिता निभाई।ग्रामीणों ने कहा कि पोला छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और कृषि परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों से पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ ही गांव में आपसी भाईचारा और उत्साह भी बढ़ता है। प्रतियोगिताओं के दौरान महिला, पुरुष, बच्चे और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे और पूरे आयोजन का आनंद लिया।

No comments