Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

किसानों और पशुधन के सम्मान का पर्व है पोला तिहार - अंगिरा ध्रुव

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोला तिहार के अवसर पर धमतरी जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने क्षेत्रवासि...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोला तिहार के अवसर पर धमतरी जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने क्षेत्रवासियों सहित समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पोला पर्व को छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि संस्कृति, ग्रामीण परंपराओं और किसानों के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

         जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि पोला तिहार किसानों और पशुधन के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बैल और गौवंश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। किसान अपने पशुधन के साथ खेतों में मेहनत कर अन्न का उत्पादन करते हैं, जिससे प्रदेश सहित पूरे देश की खाद्य व्यवस्था मजबूत होती है। ऐसे में पोला पर्व पशुधन के प्रति सम्मान और उनके महत्व को याद करने का अवसर भी प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि पोला तिहार हमारी लोक संस्कृति, परंपरा और कृषि जीवन का प्रतीक है। इस दिन किसान अपने बैलों को सजाकर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं और उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। यह पर्व हमें प्रकृति, पशुधन और कृषि के साथ अपने गहरे संबंधों की याद दिलाता है।

         अंगिरा ध्रुव ने कहा कि पोला तिहार के पावन अवसर पर प्रदेश के किसानों के जीवन में सुख-समृद्धि आए, उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल मिले और कृषि क्षेत्र निरंतर प्रगति करे। उन्होंने गौमाता की सेवा, पशुधन की खुशहाली और किसानों की उन्नति की कामना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करे।उन्होंने प्रदेशवासियों से पारंपरिक पर्वों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने का आह्वान किया। साथ ही पोला तिहार की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

          जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने अंत में कहा कि पोला तिहार सभी के जीवन में खुशहाली, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए तथा अन्नदाता किसानों और उनके परिवारों का जीवन सुखमय हो। उन्होंने धमतरी जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के नागरिकों को पोला तिहार की पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

No comments