Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

स्वर्गीय राजकुमार अग्रवाल की स्मृति में ‘अग्रपुंज’ पुरस्कार से प्रगति अग्रवाल सम्मानित

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  अंबिकापुर:- छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित दशम अग्र अलंकरण समारोह में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कि...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

अंबिकापुर:- छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित दशम अग्र अलंकरण समारोह में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। अंबिकापुर स्थित होटल बसंत में आयोजित समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।समारोह में स्वर्गीय श्री राजकुमार अग्रवाल की स्मृति में प्रदान किया जाने वाला ‘अग्रपुंज’ पुरस्कार 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी प्रगति अग्रवाल को प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर उपस्थित अग्र बंधुओं एवं समाज के वरिष्ठजनों ने प्रगति को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

           कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल एवं सांसद चिंतामणि महाराज रहे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल, प्रदेश अध्यक्ष अशोक अग्रवाल सहित संगठन के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में अग्र बंधु उपस्थित रहे।

            इस पुरस्कार के प्रायोजक कुरूद निवासी मनोज राजकुमार अग्रवाल ने स्वर्गीय राजकुमार अग्रवाल की स्मृति में यह सम्मान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को सम्मान और प्रोत्साहन देना सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों की सफलता केवल उनके परिवार का गौरव नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।उन्होंने कहा कि शिक्षा, प्रतिभा और संस्कार समाज की प्रगति के प्रमुख आधार हैं। प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर और प्रोत्साहन मिलता रहे, यही इस सम्मान का उद्देश्य है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में मेहनत, लगन और सफलता के प्रति सकारात्मक भावना को बल मिलता है।

No comments