छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- जिला सहकारी संघ धमतरी द्वारा पैक्स एवं लैम्प्स समितियों के प्राधिकृत अधिकारियों व प्रबंधकों के लिए सहकार से ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- जिला सहकारी संघ धमतरी द्वारा पैक्स एवं लैम्प्स समितियों के प्राधिकृत अधिकारियों व प्रबंधकों के लिए सहकार से समृद्धि के तहत आधुनिक खेती, प्राकृतिक खेती एवं नवाचार विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने किसानों को आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने प्रेरित किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ईश्वर सिंह ने फसल विविधीकरण एवं समन्वित खेती से आय बढ़ाने की जानकारी दी।
डॉ. प्रेमलाल साहू ने जीवामृत, जैविक कीट नियंत्रण व प्राकृतिक खेती की तकनीकें बताईं, जबकि डॉ. अमित सिन्हा ने आधुनिक कृषि यंत्रों एवं खाद्य प्रसंस्करण तकनीकों की जानकारी दी। सहायक मत्स्य अधिकारी सुमन चंद्राकर ने मत्स्य पालन को ग्रामीण आय का बेहतर साधन बताया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सहकारिता सभापति मीना साहू, सहायक आयुक्त सहकारिता सुमन ध्रुव सहित सहकारी समितियों के अधिकारी, प्रबंधक एवं बैंक शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।


No comments