Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

विधायक ओंकार साहू ने खरतुली में विधायक निधि से निर्मित कलामंच का किया लोकार्पण

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- ग्राम खरतुली में विधायक निधि से स्वीकृत नवनिर्मित कलामंच का लोकार्पण धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू के करकमलों...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम खरतुली में विधायक निधि से स्वीकृत नवनिर्मित कलामंच का लोकार्पण धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने कहा कि गांवों के विकास में केवल मूलभूत सुविधाएं ही नहीं, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए आवश्यक अधोसंरचना भी महत्वपूर्ण है। नवनिर्मित कलामंच से ग्रामवासियों को विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध होगा।लोकार्पण समारोह में विधायक श्री ओंकार साहू ने ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात की और उनकी शुभकामनाएं एवं स्नेह प्राप्त किया। ग्रामीणों ने कलामंच की सौगात मिलने पर विधायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से गांव की स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला एवं हुनर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा विभिन्न आयोजनों को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सुविधा होगी।

     विधायक श्री ओंकार साहू ने कहा कि धमतरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। विधायक निधि के माध्यम से क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न विकास एवं जनहित के कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित एवं आगे बढ़ाने में गांवों में ऐसे सामुदायिक मंचों की महत्वपूर्ण भूमिका है।कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री साहू ने कार्यक्रम स्थल पर विराजित भगवान श्री गणेश जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने विघ्नहर्ता गणपति बप्पा से ग्राम खरतुली सहित समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

          कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओंकार साहू, विधायक विधानसभा क्षेत्र धमतरी, कार्यक्रम अध्यक्ष उमेश्वर नेताम, सरपंच ग्राम पंचायत खरतुली, विशिष्ट अतिथि श्रीमती कविता योगेश बाबर, सदस्य जिला पंचायत धमतरी, प्रकाश पवार, जनपद सदस्य धमतरी, आनंद पवार, अध्यक्ष मां विंध्यवासिनी मंदिर ट्रस्ट धमतरी, सुरेश सिन्हा जी उपसरपंच खरतुली, दिनेश सिन्हा, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत खरतुली, भरत साहू, अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, चंदू लाल साहू, पुनारद साहू जी ,संरक्षक ग्राम विकास समिति, महेन्द्र साहू, विधायक प्रतिनिधि तथा उपसरपंच सुरेश सिन्हा उपस्थित रहे।इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों में भोला राम साहू, मधू राम साहू, भागी राम साहू, खिलानंद साहू, बोधी राम साहू, मुकेश राव पवार, बलराम साहू, अर्जुन साहू, धनंजय बनपेला एवं राजेन्द्र साहू सहित ग्राम पंचायत के पंचगण, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सचिव ओंकार प्रसाद साहू, रोजगार सहायक नंदलाल रामटेके एवं निर्माण अध्यक्ष पुनारद राम साहू सहित ग्रामवासियों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम में ग्रामीणों का उत्साह एवं सहभागिता देखने को मिली।

No comments