छत्तीसगढ़ कौशल न्युज भिलाई:- इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (IIIE) भिलाई चेप्टर के तत्वावधान में हिंदी दिवस एवं अभियंता दिव...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
भिलाई:- इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (IIIE) भिलाई चेप्टर के तत्वावधान में हिंदी दिवस एवं अभियंता दिवस के अवसर पर रविवार को भिलाई निवास कॉफी हाउस सभागार में संयुक्त समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. परदेशीराम वर्मा थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वाइस चेयरमैन घनश्याम कुमार देवांगन, एक्स चेयरमैन एच.के. देसाई एवं एस.के. डोगरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन के. पटेल ने की।समारोह में इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिवंगत इंजीनियर स्व. दयानंद हरिरमानी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी पोर्शा हरिरमानी ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस अवसर पर उनकी स्मृति में दयानंद हरिरमानी मेमोरियल लेक्चर आयोजित करने की घोषणा भी की गई।
मुख्य अतिथि डॉ. परदेशीराम वर्मा ने कहा कि हिंदी की लोकप्रियता अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी है। हिंदी को साहित्य के साथ-साथ तकनीकी एवं औद्योगिक भाषा के रूप में विकसित किए जाने से इसकी महत्ता और बढ़ेगी। उन्होंने हिंदी दिवस एवं अभियंता दिवस का संयुक्त आयोजन किए जाने की सराहना की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में वाइस चेयरमैन घनश्याम कुमार देवांगन ने “तकनीकी एवं औद्योगिक विकास में हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी की भूमिका : संभावनाएं एवं चुनौतियां” विषय पर आधार वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में हिंदी, छत्तीसगढ़ी सहित जनभाषाओं के अधिक उपयोग से तकनीकी एवं औद्योगिक विकास को अधिक गतिशील, सार्थक और सुरक्षित बनाया जा सकता है। हिंदी हर दृष्टि से समृद्ध एवं सक्षम भाषा है। तकनीकी शिक्षण-प्रशिक्षण, औद्योगिक कार्य व्यवहार, सुरक्षा एवं उत्पादन प्रणाली सहित विभिन्न क्षेत्रों में हिंदी के उपयोग को सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
अभियंता दिवस के परिप्रेक्ष्य में चेयरमैन के. पटेल ने समय प्रबंधन पर केंद्रित पोमोडोरो तकनीक पर आधार वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि इस तकनीक के माध्यम से कार्य के दौरान एकाग्रता बढ़ती है और बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।समारोह को डॉ. बी.डी. थारकन, कमलेश गुप्ता, दयामणी नायक, सौरभ सिन्हा, सुरेन्द्र गुप्ता एवं सेंगर ने भी संबोधित किया। संस्था की ओर से साहित्यकार डॉ. परदेशीराम वर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन सेक्रेटरी अवनीश दुबे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन ट्रेजरार विवेक गुप्ता ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अभियंता सुखेती डोगरा, पी.के. तिवारी, दीनामणी नायक, वी.के. सिंह, संतोष अग्रवाल, एम.ए. खान, एम. श्रीनिवास, दमयंती पटेल, सुमन देवांगन, उमा गुप्ता, ज्योति दुबे, मनोरमा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में इंजीनियर, साहित्यप्रेमी, संस्था के सदस्य एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।


No comments