Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

Vshopp Kurud Bazaar के प्रथम साप्ताहिक लक्की ड्रॉ में हेमन ध्रुव ने जीती Honda Activa 6G

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरुद:- स्थानीय दुकानदारों और ग्राहकों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने वाले Vshopp Kurud Bazaar के प्रथम साप्ताहिक लक्की ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद:- स्थानीय दुकानदारों और ग्राहकों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने वाले Vshopp Kurud Bazaar के प्रथम साप्ताहिक लक्की ड्रा के विजेता को रविवार, 13सितंबर को पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह पीहू मोबाईल नया बाजार रोड, वृंदावन गार्डन, कुरुद में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कुरुद के प्रथम नागरिक एवं नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने Vshopp Kurud Bazaar द्वारा स्थानीय बाजार, दुकानदारों और ग्राहकों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विजेता को शुभकामनाएं दीं। Vshopp Kurud Bazaar के प्रथम साप्ताहिक लक्की ड्रा" में वार्ड नंबर 12, कारगिल चौक कुरुद निवासी हेमन कुमार ध्रुव विजेता बने। उन्होंने Vshopp Trusted Partner Store पीहू मोबाईल से Vivo Y51A मोबाइल की खरीदी की थी। इसी खरीदारी के माध्यम से वे "लक्की ड्रा" में शामिल हुए और उन्हें नई Honda Activa 6G जीतने का अवसर मिला।

       कार्यक्रम के दौरान अतिथियों, स्थानीय दुकानदारों, ग्राहकों और सोशल मीडिया Influencers की मौजूदगी में विजेता हेमन कुमार ध्रुव को स्कूटी की चाबी सौंपी गई। पुरस्कार मिलने पर हेमन कुमार ध्रुव और उनके परिवार ने खुशी जताते हुए Vshopp तथा पीहू मोबाईल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर "पीहू मोबाईल" के संचालक ने कहा कि उनकी दुकान के ग्राहक का Vshopp Lucky Draw का विजेता बनना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि Vshopp Trusted Partner बनने के बाद दुकान की पहचान बढ़ी है और ग्राहकों का विश्वास भी मजबूत हुआ है।

             Vshopp Kurud Bazaar एक Local Market Platform है, जिसका उद्देश्य कुरुद के स्थानीय दुकानदारों को डिजिटल पहचान उपलब्ध कराना तथा ग्राहकों की खरीदारी को अधिक फायदेमंद बनाना है। Vshopp Trusted Partner Stores से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को Bazaar Coin Cashback के साथ लक्की ड्रा में शामिल होने का अवसर दिया जाता है। Vshopp Kurud Bazaar के तहत ग्राहकों को हर सप्ताह Scooty और हर महीने Royal Enfield Bullet जीतने का मौका दिया जा रहा है। प्रथम साप्ताहिक पुरस्कार के सफल वितरण के बाद अब दूसरे सप्ताह का "लक्की ड्रा" शुरू हो चुका है।Vshopp की टीम ने कुरुदवासियों से अपील की है कि वे Vshopp Trusted Partner का निशान देखकर स्थानीय दुकानों से खरीदारी करें, Bazaar Coin Cashback का लाभ उठाएं और आगामी लक्की ड्रा में शामिल हों।

No comments