छत्तीसगढ़ कौशल न्युज दल्लीराजहरा:- नगर के वार्ड क्रमांक 03 स्थित वल्लभ नगर में महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन ( MISO ) द्वारा स...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
दल्लीराजहरा:- नगर के वार्ड क्रमांक 03 स्थित वल्लभ नगर में महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (MISO) द्वारा सेवा एवं सामाजिक सरोकार के तहत करीब 100 जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क वस्त्र वितरित किए गए। संस्था द्वारा यह आयोजन अपने मूल उद्देश्य “सेवा, संस्कार एवं स्वावलंबन” की भावना को साकार करने के उद्देश्य से किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त लोकेश कावड़िया उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को वस्त्र वितरित करते हुए MISO के सेवा कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर लोकेश कावड़िया ने कहा कि जरूरतमंदों की निःस्वार्थ सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। बच्चों में बचपन से अच्छे संस्कार विकसित करना जरूरी है, ताकि वे आगे चलकर जिम्मेदार और अच्छे नागरिक बन सकें। ऐसे सेवा कार्यों से समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और स्वावलंबन की भावना मजबूत होती है। उन्होंने MISO परिवार को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्य जारी रखने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक पंकज वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ‘पिंटू’, समिति सदस्य स्वाधीन जैन, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अंकित टांटिया, पूर्व पार्षद मोनू सोमेश जायसवाल, हितेश जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


No comments