Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

स्व. संतराम साहू की पुण्य स्मृति में सुपेला में आयोजित हुआ न्योता भोज

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:-  विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुपेला में स्वर्गीय संतराम साहू की पुण्य स्मृति में न्योता भोज एवं सत्कर्म प...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुपेला में स्वर्गीय संतराम साहू की पुण्य स्मृति में न्योता भोज एवं सत्कर्म पूजा का आयोजन श्रद्धा और भावनात्मक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में परिवारजनों, रिश्तेदारों, स्नेहीजनों, ग्रामीणों तथा विद्यालय परिवार ने शामिल होकर स्वर्गीय संतराम साहू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व, सरल स्वभाव, सामाजिक योगदान तथा परिवार के प्रति समर्पण को याद किया।पुण्य स्मृति के अवसर पर आयोजित सत्कर्म पूजा में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय संतराम साहू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। परिजनों ने कहा कि स्वर्गीय संतराम साहू का जीवन सादगी, सेवा और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा रहा। उन्होंने अपने परिवार को हमेशा प्रेम, अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके निधन से परिवार को हुई क्षति अपूरणीय है, लेकिन उनके विचार और आदर्श सदैव सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

        पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में सामाजिक सरोकार निभाते हुए ग्राम सुपेला के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं तथा विद्यालय स्टाफ के लिए न्योता भोज कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। आयोजन का उद्देश्य दिवंगत आत्मा की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ना और जरूरतमंदों तथा बच्चों के साथ खुशियां साझा करना रहा। विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने कहा कि पिता का स्नेह, त्याग और मार्गदर्शन अमूल्य होता है, जिसका कोई स्थानापन्न नहीं हो सकता। पिता परिवार की नींव होते हैं और उनके संस्कार आने वाली पीढ़ियों को दिशा देते हैं। स्वर्गीय संतराम साहू ने भी अपने परिवार को एकजुट रखने और सभी को प्रेम व सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनकी पुण्य स्मृति में आयोजित यह न्योता भोज उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सार्थक माध्यम बना।

       न्योता भोज एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्व. संतराम साहू के पुत्र गौकरण साहू, तेजराम, यदुनंदन, दिग्विजय सिंह, युगल किशोर साहू, समीर साहू, परमानंद, रूपेश, गगनदीप, प्रतिभा, लता, रुक्मणी, टिकेश्वरी, नेहा, योगराज, अलका, नीलम, थैलेंद्र, युगांत, सिद्धार्थ, हर्षित सहित अन्य परिवारजन उपस्थित रहे। परिवारजनों ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर श्रीमती त्रिवेणी साहू, बी.आर. सिन्हा प्रधान पाठक, हृदय राम सिन्हा, टीकम चंद साहू, नरसिंह राम साहू, अनिल देवांगन एवं श्रीमती शिम्पी साहू सहित विद्यालय स्टाफ व अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय संतराम साहू की पुण्य स्मृति को नमन करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

No comments