छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- छत्तीसगढ़ शासकीय तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, तहसील शाखा कुरूद के नवीन भवन निर्माण के लिए 13 अक्टूबर को केनाल रोड स्थित साहू समाज भवन के पास भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुरूद विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर रहे। इस अवसर पर उन्होंने भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत होने तथा वर्क ऑर्डर जारी होने की जानकारी देते हुए कर्मचारियों को सौगात दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद कुरूद की अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संरक्षक राजेंद्र चंद्राकर, जिला अध्यक्ष चंदूलाल चंद्राकर तथा तहसील अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय उपस्थित रहे।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कर्मचारी भवन का उपयोग सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए किया जाना चाहिए। यह भवन कर्मचारियों की एकजुटता को मजबूत करने के साथ ही क्षेत्र के विकास में भी उपयोगी साबित हो सकता है।
नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने नवीन भवन की सौगात पर कर्मचारी संघ को बधाई देते हुए कहा कि यह भवन भविष्य में कर्मचारियों की एकता और उनकी आवाज को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने भवन को भविष्य में और आधुनिक बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन भी दिया।
कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल... समारोह में कृपाशंकर मिश्रा, एचपी शर्मा, नंदकिशोर साहू, महेंद्र साहू, देवेंद्र दादर और केके बैस सहित कुरूद तहसील के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। उपस्थित कर्मचारियों ने नवीन भवन निर्माण की सौगात के लिए विधायक अजय चंद्राकर एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में थानेश्वर तारक, कमलेश चंद्राकर, हरीश देवांगन, हुलेश चंद्राकर, लुकेश साहू, खुमान साहू, अशोक निर्मलकर, नोहर शांडिल्य, वीरेंद्र बैस, वीरेंद्र श्रीवास और बीके निर्मल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजन में पदाधिकारियों की रही अहम भूमिका
कार्यक्रम के सफल आयोजन में धमतरी जिला सचिव यशवंत सिन्हा, तुलसी नेताम, दिलीप साहू, देवेंद्र कुमार वासनिक, शिव कुमार साहू, चंदन सिंह तुरंग, भखारा तहसील अध्यक्ष कमल सार्वा, मगरलोड तहसील अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा, पवन बंसकार, उत्तमलाल साहू, अविनाश साहू, भावेश चंद्रवंशी, धनंजय ठाकुर, फनेद्र ध्रुव, एसके निषाद, मकसूदन पटेल, महेंद्र साहू और लक्ष्मीकांत ध्रुव सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।वहीं वर्षा अग्रवाल, सुमन शर्मा, विनीता साहू, ममता ध्रुव और पार्वती आनेश्वरी सहित संघ की तहसील इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। समारोह के अंत में सभी ने कर्मचारी संघ की एकजुटता को मजबूत करने और नवीन भवन के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।


