Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

रुद्री-सांकरा में महतारी सदन के लिए 30-30 लाख की स्वीकृति, रंजना साहू ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रुद्री एवं सांकरा में महतारी सदन निर्माण के लिए 30-30 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने पर...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रुद्री एवं सांकरा में महतारी सदन निर्माण के लिए 30-30 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।रंजना साहू ने कहा कि महतारी सदन मातृशक्ति के सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण का प्रतीक बनेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में इन भवनों के माध्यम से माताओं-बहनों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे भवनों का निर्माण महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश की मातृशक्ति को लाभ मिल रहा है।

          रंजना साहू ने रुद्री एवं सांकरा में महतारी सदन के लिए मिली स्वीकृति को क्षेत्र की माताओं-बहनों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए प्रदेश सरकार, प्रभारी मंत्री, लोकसभा सांसद तथा शासन-प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों महतारी सदन ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए उपयोगी मंच बनेंगे तथा सामाजिक सहभागिता और महिला सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी।

No comments