Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन के समर्थन में कुरूद में कांग्रेस की रैली, केंद्र के खिलाफ नारेबाजी

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन द्वारा कथित बलपूर्वक कार्रवाई और लाठीचार्ज के विरोध में कुरूद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया।प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुरूद में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को प्रशासन द्वारा बलपूर्वक हटाने का प्रयास किया गया। इसी कार्रवाई के विरोध में कुरूद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया।

         प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजकुमारी दीवान, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष लकेश्वर साहू, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला महामंत्री रमेश्वर साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, जिला सचिव कामराय साहू, पूर्व पार्षद राघवेंद्र सोनी, रौशन जांगड़े, मनोज अग्रवाल, योगेश साहू, संतोष प्रजापति, पंकज जोशी, लेखराम साहू, रुद्रनाथ साहू, तुकेश साहू, गुरुदेव महिपाल, रूपेश कुमार, कुलदीप कश्यप, उमाशंकर साहू, उमेश साहू, होरीलाल साहू, जीवन साहू, बच्चन ओझा, राकेश मसीह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को रखने वाले नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बलपूर्वक कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने मतदाता अधिकारों एवं चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे पर अपना आंदोलन जारी रखने की बात कही।

No comments