Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

60वरिष्ठजनों का सम्मान, युवाओं ने चरण छूकर लिया आशीर्वाद

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  भिलाई:- वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के तत्वावधान में श्रीराम सिंधी पंचायत के सहयोग से झूलेलाल धाम कालीबाड़ी, वैशाली नगर में...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

भिलाई:- वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के तत्वावधान में श्रीराम सिंधी पंचायत के सहयोग से झूलेलाल धाम कालीबाड़ी, वैशाली नगर में वरिष्ठजन सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु के 60 वरिष्ठजनों का अंगवस्त्र, श्रीफल एवं पुष्प भेंटकर सम्मान किया गया। युवाओं ने वरिष्ठजनों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया, जिससे कई वरिष्ठजन भावुक हो उठे।

       मुख्य अतिथि आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने कहा कि बुजुर्गों के मार्गदर्शन में युवा संस्कारवान बनकर समाज और देश का नेतृत्व करें। अध्यक्ष घनश्याम देवांगन ने कहा कि सकारात्मक वृद्धावस्था जीवन का स्वर्णिम अध्याय है और बुजुर्ग परिवार व समाज की रीढ़ हैं। इस अवसर पर “सकारात्मक वृद्धावस्था : जीवन का स्वर्णिम अध्याय” विषय पर संगोष्ठी भी हुई। 92 वर्षीय बिसनादेवी पवानी सहित अनेक वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। गायक जोसफ एवं संतोष शुक्ला ने गीत-संगीत की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम के दौरान हालिया विमान हाईजैक घटना में यात्रियों की जान बचाने के लिए भारतीय पायलट कैप्टन स्मिथ की बहादुरी का उल्लेख किया गया, जिस पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर सम्मान व्यक्त किया।

No comments