Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भाजपा मिर्रीटोला ‘पुरूर’ मंडल की आत्मनिर्भर मासिक बैठक संपन्न, बाइक रैली व सेवा संकल्प अभियान की बनी रूपरेखा

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  पुरूर:- भारतीय जनता पार्टी मंडल मिर्रीटोला ‘पुरूर’ की आत्मनिर्भर मासिक बैठक सामुदायिक भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

पुरूर:- भारतीय जनता पार्टी मंडल मिर्रीटोला ‘पुरूर’ की आत्मनिर्भर मासिक बैठक सामुदायिक भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बाइक रैली एवं सेवा संकल्प अभियान के आयोजन को लेकर आवश्यक रूपरेखा तैयार की गई।बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कौशल साहू, मंडल अध्यक्ष टुकेश्वर पाण्डेय तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी राम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

                  बैठक के दौरान मंडल स्तर पर होने वाले आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क गतिविधियों और सेवा कार्यों को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

      इस अवसर पर मंडल महामंत्री यदीप गोल्डी साहू, मंडल महामंत्री राकेश सिन्हा, उपाध्यक्ष महेत्तर नेताम, होमशंकर साहू, सविता साहू, रेणुका गजेन्द्र, संध्या साहू, जागेश्वर साहू, आरती साहू, धन्नु लाल टंडन, यालेश साहू, अजेन्द्र साहू, अजय साहू, हेमंत साहू, कमलदेव साहू, शैलेन्द्र सिंह सोरी, तोषण मरकाम, अशोक साहू, राजेन्द्र साहू, धर्मेन्द्र साहू, तुलाराम साहू, पोखन साहू, भूवन साहू, मिथलेश कुमार साहू, देवानंद साहू, कुंजलाल साहू, घनश्याम साहू, रामचंद साहू, तेजराम साहू, लोकनाथ बागमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया और संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ एवं मंडल स्तर तक सक्रिय रूप से संचालित करने पर जोर दिया गया।

No comments