Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरूद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कुरू...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कुरूद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कार में गांजा परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 8 किलोग्राम गांजा, एक कार और मोबाइल फोन सहित कुल 4 लाख 98 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार के माध्यम से गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने नारी-कुरूद रोड पर भरदा चौक के आगे घेराबंदी की और संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान कार से 8 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही कार और मोबाइल फोन को भी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामनाथ अंसारी (46 वर्ष), पिता नारायण अंसारी, निवासी गोबरा, थाना कुरूद, जिला धमतरी के रूप में हुई है।

4.98 लाख रुपये का मशरूका जब्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने निम्नलिखित सामग्री जब्त की है—

गांजा: 8 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये।

कार: एक नग, अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये।

मोबाइल फोन: एक नग, अनुमानित कीमत 18 हजार रुपये।

इस प्रकार कुल जब्त मशरूका की अनुमानित कीमत 4 लाख 98 हजार रुपये बताई गई है।

      एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज...पुलिस ने इस मामले में थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 336/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की नजर धमतरी पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध कारोबार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

No comments