Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

गांधी जयंती पर विधायक ओंकार साहू ने बापू को किया नमन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  आमदी:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू ने अपने गृहग्राम आमदी स्थित निवास मे...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

आमदी:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू ने अपने गृहग्राम आमदी स्थित निवास में गांधी जयंती मनाई। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।विधायक ओंकार साहू ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और सेवा के आदर्शों का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने बापू के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा...

       “बापू के विचार और आदर्श सदैव हमें राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के मार्ग पर प्रेरित करते रहेंगे। सत्य और अहिंसा के उनके सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने स्वतंत्रता आंदोलन के समय थे।”इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने सभी नागरिकों से महात्मा गांधी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा स्वच्छता, सद्भाव और सेवा की भावना के साथ समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

No comments