Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

रीवागहन में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, गर्भवती माताओं की हुई गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- ग्राम रीवागहन के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 एवं 02 के संयुक्त तत्वावधान में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोज...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम रीवागहन के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 एवं 02 के संयुक्त तत्वावधान में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम की गर्भवती एवं शिशुवती माताओं, आंगनबाड़ी के बच्चों, महिलाओं, पंचों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।कार्यक्रम में जनपद सदस्य भारती साहू, चंद्रहास साहू प्रतिनिधि, पूर्व जिला सदस्य दमयंतीन साहू, केशव साहू प्रतिनिधि, सरपंच देवबती कोर्राम, पूर्व जनपद सदस्य अध्यक्ष धनेश्वरी साहू, पूर्व सरपंच कमलेश्वर ध्रुव तथा भाजपा महिला मोर्चा से किरण सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

                कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा गर्भवती माताओं की गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन तथा बच्चों का शाला प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं और बच्चों को योजनाओं एवं पोषण से संबंधित जानकारी भी दी गई।सरपंच देवबती कोर्राम की ओर से आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए तिथि भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को खीर-पूड़ी परोसी गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भोजन ग्रहण किया।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती माताओं, शिशुवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं और ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।

No comments