ग्रेसियस कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

अभनपुर:-  ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अभनपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बी.एड. एवं डी.एल.एड. के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।संस्था के संचालक डॉ. आशुतोष शुक्ला ने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतरता और परिश्रम के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। सह-संचालक श्रीमती भारती शुक्ला ने नैतिक मूल्यों को अपनाने और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। प्राचार्या डॉ. रिया तिवारी ने कहा कि शिक्षा विद्यार्थियों को कुशल शिक्षक बनाने के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार करती है।

              इस दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों का परिचयात्मक सत्र भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. निहारिका परिहार, डॉ. माया सोनकर, श्रीमती साधना शर्मा, श्रीमती मीना साहू, श्री नीरज शर्मा, सुश्री अदिति पांडे, सुश्री ओमकृत साहू एवं श्रीमती क्षमा मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री तीरथ साहू ने किया। आयोजन की समन्वयक डॉ. मुक्ता कौशिक रहीं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top