माँ बम्लेश्वरी दुर्गोत्सव समिति का आयोजन, भक्ति और धार्मिक एकता के रंग में रंगा...

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- शारदीय नवरात्रि पर्व के द्वितीय दिवस पर माँ बम्लेश्वरी दुर्गोत्सव समिति, ब्राह्मण पारा धमतरी द्वारा विराजमान माँ जगदम्बा की महाआरती एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्री रामधूनी संकीर्तन समिति एवं श्री साँवरिया भक्त मंडल धमतरी की भजन प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वार्डवासियों सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भजन संध्या का आनंद लिया। आयोजन देर रात 12 बजे तक श्रद्धा और उल्लास के साथ चलता रहा। इसके पश्चात आरती एवं प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।भजन मंडली ने समिति के इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए इसे नागरिकों के लिए निरंतर आयोजित करने का आग्रह किया, ताकि समाज में धार्मिक एकता, आपसी सद्भाव और भक्ति की भावना मजबूत होती रहे।कार्यक्रम के दौरान समिति के युवा सदस्यों अमित साहू, राजा रिगरी, अंकित दुबे, राम पवार, अच्छीत डागा, पार्थ हिरवानी, आर्यन सोनी एवं आदर्श दुबे ने भजन मंडली के सदस्यों को श्रीफल भेंटकर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

वरिष्ठजनों और मातृशक्तियों की रही सहभागिता

             आयोजन में वरिष्ठजनों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इनमें संतोष तिवारी, यादवेंद्र दीवान, कमलेश तिवारी, राजकुमार सार्वा, योगेश बाबर, मुकेश पवार, पप्पू डागा, योगेश वर्मा, फिरोज हिरवानी, दिनेश दुबे, सुभास रजक, राम सोनी, यशवंत रजक, हेमंत नामदेव, मनोज सोनी, संतोष सार्वा, राजेश कौशिक, पिंटू डागा, राकेश जैन, अजय जैन, मन्नू नामदेव, संजय शर्मा, भुवन रजक, संदीप दुबे, राजा तिवारी एवं मनीष चौबे सहित अन्य नागरिक शामिल हुए।वहीं मातृशक्तियों में गीता सोनी, नलिनी शर्मा, सुनीति रजक, सेवती रजक, अनामिका साहू, सुमित्रा नामदेव, सावित्री नामदेव, ममता रजक, तुलेश्वरी रजक, देवबती रजक, नम्रता साहू, आकृति शर्मा एवं पीहू नामदेव सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर वार्ड पार्षद कोमल सार्वा ने आयोजक समिति, भजन मंडली एवं उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top